उससे मुखातिब होने से पहले मैंने सिर्फ फिल्मी गानों में नायिकाओं की तारीफ सुनी थी... “चांद सा रौशन चेहरा...जुल्फों का रंग सुनहरा...” कैसा होता होगा...यह न तो मालूम था...और ना समझ में आता...कभी देखने को मिलेगा यह भी नहीं पता था...दाखिले से लेकर कॉलेज छोड़ने तक पूरी पढ़ाई को-एड ही रही...लेकिन कोई भी लड़की जमी नहीं...जो थोड़ी बहुत ठीक लगी उसका पहले से ही अफेयर रहा...और जो खाली थीं...उन्हें बहन जी का रुतबा हासिल था...मजाल कि उन्हें कोई नजर भर देख ले...(दरअसल उनकी नजरें कभी ऊपर उठी ही नहीं)उन दिनों एक्स्ट्रा क्लासेज चल रहे थे...मेरी बुआ के यहां एक फंक्शन था...इसलिए छोड़कर जाना पड़ा...तब मैं बीएससी पार्ट टू में था...और बार बार बीमार होने से तंग आ गया था...हालांकि उस वक्त तबीयत थोड़ी बेहतर हो गयी थी...फिर भी इम्तिहान ठीक से दे पाउंगा...यह भरोसा नहीं था...हर तरफ से दबाव झेल रहा था...कुछ घर से भी दबाव था... “बार बार बीमार पड़ रहे हो तो घर आ जाओ...जिंदगी रहेगी तो पढ़ाई-लिखाई होती रहेगी...” इम्तिहान सर पर था...घर से पैसे भी नहीं मांगता था...यों ही पैसे कोई दे गया तो ठीक...वरना...देखी जाएगी...जैसे जुमलों के सहारे जिंदगी चल रही थी...जहां तक दोस्तों की बात है तो...एक दो थे...लेकिन उनका भी मेरे से कहीं ज्यादा इस बात में इंटरेस्ट हुआ करता था कि जब तक वे “तुम्हारे पास चेंज है क्या?” की नौटंकी के साथ पॉकेट से पैसे निकालते...मैं कैंटीन का पेमेंट कर देता था...जानता था...पैसे मुझे ही देने हैं... हम तीनों में से एक ऐसा जोकर था कि हम हंसते हंसते परेशान हो जाया करते थे...पेमेंट के वक्त यही सोचता था चलो यह मनोरंजन कर है...क्योंकि न तो फिल्म देखने जाना होता था ना कहीं और...थ्योरी, प्रैक्टिकल और होम वर्क...इसके अलावा फुर्सत कहां...हम तीनों के अलावा तकरीबन सबकी कोई न कोई गर्लफ्रेंड थी...क्लास के दो लड़कों को छोड़ कर जिन्हें सभी लड़कियां भैया बोलती थीं...दोनों हमेशा बीजी रहते थे...बहनों के किसी न किसी काम में...सड़क से शुरू होने वाले एक लंबे चौड़े अहाते के एक कोने में बुआजी का बड़ा सा घर है...और दूसरी तरफ उससे सटे तीन मकान...जिसमें एक मकान एक प्रिंसिपल साहब का है...उनके एक तरफ एक बैंक मैनेजर और दूसरी तरफ एक डॉक्टर साहब का घर है...दरअसल तीनों लोग किराए पर कहीं एक ही मकान में रहते थे...कभी बातचीत के दौरान तीनों सहेलियों (तीनों की पत्नियों) प्रिंसपलाइन, डॉक्टराइन और मैनेजराइन ने तय किया